फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंदरों के हमले से बेटे को बचाने में मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर की इंदिरा कॉलोनी में बच्चे के साथ छत पर धूप सेक रही थी मां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अपने बच्चे के साथ घर की तीसरी मंजिल की छत पर बैठी महिला पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। शहर की इंदिरा कॉलोनी की रमन के अनुसार वह शुक्रवार को धूप में मकान की छत पर अपने सात वर्षीय बेटे शब्द के साथ बैठी थी। अचानक चार-पांच बंदरों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। बंदरों को बेटे की ओर बढ़ते देख उसने अपने बेटे को शॉल से ढक लिया, लेकिन बंदरों ने उसके हाथ और पैर पर काट लिया। बंदर शायद बच्चे को छीनना चाहते थे, महिला की चोटी भी बंदरों ने खींची, लेकिन मां ने लाडले को नहीं छोड़ा। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े तो बंदर भाग निकले। बंदरों के हमले से कॉलोनीवासियों, खासकर महिलाओं व बच्चों में दहशत है।
इंदिरा कॉलोनी में महिला शक्ति मंच की प्रधान शालू ने बताया कि जाली वाला दरवाजा खोलकर फ्रिज खोल कर बंदर खाने का सामान निकाल लेते हैं। महिलाओं को बंदरों के भय से घरों में खिड़कियां आदि बंद करके कैद रहना पड़ता है।
विज्ञापन

सरोज ने बताया कि शनिवार सुबह वह दूध लेने गई थी और उसके बच्चे घर में अकेले थे। तभी अचानक दो बंदर दरवाजा खोलकर घर में घुस गए और फ्रिज से मलाई का डिब्बा व किनू आदि निकाल ले गए। इंदिरा कॉलोनी व सुभाष कॉलोनी की गीतिका, सुनीता, अन्नू नरवाल, रचना गुप्ता, रविता, नम्रता पानू, अनिल गुप्ता, सोनू कामरा ने मेयर रेनू बाला गुप्ता से मांग की है कि बंदरों से जल्द निजात दिलाएं।
विज्ञापन

बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव हाउस की बैठक में भी पारित हो चुका है। नगर निगम शीघ्र टेंडर लगाएगा। लावारिस कुत्तों की भी समस्या है, इसके लिए भी टेंडर लगाने की तैयारी है।
- अरुण भार्गव, उप निगमायुक्त, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें