फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलोखेड़ी खंड में चुने जाएंगे सर्वाधिक जनप्रतिनिधि, चिड़ाव में सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंचायत चुनाव में इस बार नीलोखेड़ी खंड में सर्वाधिक जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। जबकि सबसे कम जनप्रतिनिधि निसिंग खंड के अलग होने के बाद चिड़ाव खंड में होंगे। वहीं सबसे ज्यादा सरपंच इंद्री खंड में चुने जाएंगे। जबकि पंचों की संख्या में नीलोखेड़ी इससे आगे रहेगा। इसी तरह ब्लॉक समिति की बात करें तो जिले में घरौंडा और नीलोखेड़ी की ब्लॉक समिति इस बार सबसे बड़ी है। दोनों जगह समिति के 30-30 सदस्य चुने जाने हैं।
सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति सदस्य मिलाकर इस बार कुल 4496 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इनमें सर्वाधिक 814 नीलोखेड़ी और सबसे कम 266 चिड़ाव खंड में होंगे। ग्राम पंचायतों के मामले में सबसे आगे रहने वाले इंद्री खंड में जिले की कुल 395 पंचायतों में से 77 इसी क्षेत्र की हैं। लेकिन पंचों की संख्या में नीलोखेड़ी आगे है, कुल 3901 पंचों में से 708 यहां चुने जाएंगे। जबकि सर्वाधिक ग्राम पंचायतों वाले इंद्री में 644 ही पंच पद हैं। कुल नौ ब्लॉक समितियों में से सबसे छोटी समिति चिड़ाव की रहेगी। जिसमें कुल 200 में से महज 13 सदस्य होंगे। यदि इस बार भी निसिंग खंड अलग न होता तो यहां 27 समिति सदस्य चुने जाते।
विज्ञापन

असंध-चिड़ाव में पूरी 50 प्रतिशत महिलाओं की चौधर
395 ग्राम पंचायतों में से 202 पुरुष और 193 महिला सरपंच चुने जाएंगे। सभी नौ खंडों में से महज दो खंड असंध की 44 और चिड़ाव की 22 पंचायतों में ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। जबकि अन्य खंडों में महिलाओं के एक-दो पद कम हैं। इसी तरह यदि श्रेणी की स्थिति देखें तो अनारक्षित श्रेणी की 264 पंचायतों में से 132 महिला और 132 पुरुषों की हैं। घरौंडा में 46, इंद्री में 77, करनाल में 45, कुंजपुरा में 33, मूनक में 29, नीलोखेड़ी में 76 और निसिंग में 23 सरपंच चुने जाएंगे।
विज्ञापन

बड़ी ब्लॉक समितियों में नीलोखेड़ी में महिला सीट बराबर
30-30 सदस्यों वाली दोनों बड़ी ब्लॉक समिति घरौंडा और नीलोखेड़ी में से सिर्फ नीलोखेड़ी खंड में महिला शक्ति को बराबर सीटें मिलेंगी। जबकि घरौंडा में 30 में से 14 पद महिला आरक्षित हैं। ब्लॉक समिति के कुल 200 सदस्यों में से 96 महिला आरक्षित हैं। जबकि 104 पुरुषों के हैं। ब्लॉक समिति असंध में 27, चिड़ाव में 13, इंद्री में 26, करनाल में 21, कुंजपुरा में 16, मूनक में 23 और निसिंग में 14 सदस्य चुने जाएंगे। इनमें एससी के 49, बीसी के 26 और 125 सामान्य श्रेणी के हैं। निसिंग में बीसी श्रेणी महिला का एक भी पद आरक्षित नहीं है।
कहां कितने होंगे जनप्रतिनिधि (जिला परिषद सदस्य छोड़कर)
खंड पुरुष महिला कुल
असंध 284 253 537
चिड़ाव 139 127 266
घरौंडा 308 288 596
इंद्री 382 365 747
करनाल 259 239 498
कुंजपुरा 189 173 362
मूनक 213 185 398
नीलोखेड़ी 427 387 814
निसिंग 147 132 279
कुल 2348 2148 4496
(जिला परिषद के 25 सदस्य इनसे अलग हैं, इनमें 13 पुरुष और 12 महिला आरक्षित हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें