फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज से कर्णनगरी में जुटेंगे दुनिया के 300 से अधिक वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसएसआरआई में लवणीय मृदा पर शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अमेरिका, जापान, इजराइल आदि दुनिया के कई देशों के करीब 300 से अधिक वैज्ञानिकों का बुधवार से करनाल में जमावड़ा होगा। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) में जलवायु परिवर्तन के परिवेश में लवणग्रस्त भूमियों का पुनरुत्थान विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन शुरू होगा। सम्मेलन 14 से 16 फरवरी तक चलेगा।
सीएसएसआरआई के प्रधान वैज्ञानिक एवं अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन के मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संस्थान के निर्देशक डॉ. आरके यादव के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में अमेरिका, जापान, बांग्लादेश, मॉरीशस, इजराइल, इजिप्ट व टर्की आदि करीब 10 देशों के मिट्टी की लवणता पर शोथ कर रहे वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। दुनियां में मिट्टी में कई तरह की लवणता है। उसके अलग अलग देशों में भिन्न भिन्न स्तर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में सीएसएसआरआई करनाल की लवणता सुधार की तकनीक को मान्यता और ख्याति मिली है। संस्थान ने करीब 20 से अधिक तकनीकियां विकसित की हैं। जिसकी पिछले दिनों कई देशों के वैज्ञानिकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक अपनी अपनी तकनीक को एक साथ प्रस्तुत कर साझा करेंगे, उसमें सुधार की गुंजाइश तलाशेंगे। कहां कौन से तकनीक सर्वाधिक बेहतर साबित हो सकती है, वहां वही तकनीक देने की बात होगी। सम्मेलन का शुभारंभ 14 फरवरी की सुबह 10 बजे आईसीएआर के उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) डॉ. एसके चौधरी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें