फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत का मोनू, फतेहाबाद की तन्नू बनी सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर, मिला मुर्राह भैंस का इनाम

विज्ञापन
211: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुने गये पानीपत के मोनू व फतेहाबाद की तन्नु को मि?
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेलो हरियाणा-2021 के तहत कर्ण स्टेडियम में रविवार को अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पूरे प्रदेश से आए खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पछाड़ने में कसर नहीं छोड़ी। बॉक्सिंग में हर भार वर्ग में एक खिलाड़ी प्रथम, एक खिलाड़ी द्वितीय व दो-दो खिलाड़ियों को तृतीय स्थान दिया गया। जिसमें पानीपत के मोनू व फतेहाबाद की तन्नू को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब मिला और इन्हें मुर्राह भैंस इनाम में दिया गया।
--------
मुक्केबाजी (पुरुष वर्ग) के विजेता
- 46 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के विशेष ने पहला, कैथल के योगेश ढांडा ने दूसरा, दादरी के सचिन व रोहतक के हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया।
- 48 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत के मोनू पहले, सोनीपत के अलोक मोर दूसरे तथा दादरी के रवि व रोहतक के जितेश तृतीय रहे।
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत के सौरभ पहले, गुरुग्राम के कुनाल दूसरे, फरीदाबाद के अंशुल व सोनू तीसरे स्थान पर रहे।
- 52 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी के ऋषभ पहले, फरीदाबाद के कर्ण दूसरे तथा पानीपत के अक्षित व रोहतक के चमन तीसरे स्थान पर रहे।
- 54 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के अनमोल पहले, कैथल के आशीष दूसरे, भिवानी के सिवा व रोहतक के प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे।
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के लक्की पहले, रोहतक के सागर दूसरे, भिवानी के ऋतिक व सोनीपत के मोहित तीसरे स्थान पर रहे।
- 60 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी के नवीन पहले, रोहतक के सचिन दूसरे तथा पंचकूला के रूद्र प्रताप व कैथल के रोहत तृतीय रहे।
- 63 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के हितेश पहले, भिवानी के नीरज दूसरे तथा पानीपत के आर्यन व रोहतक के शिवम तृतीय रहे।
- 69 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के लोकेश पहले, पलवल के मनमोहन दूसरे, पानीपत के कैविन व झज्जर के विवेक तीसरे स्थान पर रहे।
75 किलोग्राम भार वर्ग में करनाल के तेजस प्रथम, पलवल के आकाश द्वितीय, पानीपत के हर्ष राठी व झज्जर के साहिल तृतीय रहे।
मुक्केबाजी (महिला वर्ग) के विजेता
- 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की विनी पहले, कैथल की निकिता दूसरे, करनाल की तारावती व भिवानी की मलिका मोर तीसरे स्थान पर रही।
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की रानू पहले, रोहतक की आरती दूसरे, सोनीपत की सुनैना व झज्जर की मोहिनी तीसरे स्थान पर रही।
- 52 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की रितिका प्रथम, सोनीपत की साक्षी द्वितीय, फरीदाबाद की तनीषा व रोहतक की इशिता तृतीय रही।
- 54 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद की तनू पहले, रोहतक की हिमांश दूसरे, जींद की मुस्कान व करनाल की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही।
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की प्रिया पहले, झज्जर की प्राची दूसरे, फतेहाबाद की प्रतिभा व रेवाड़ी की रेखा तीसरे स्थान पर रही।
- 60 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत की अलीशा पहले, दादरी की प्रीति दूसरे, कैथल की लक्ष्मी व पंचकूला की निधि तीसरे।
- 64 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की प्रियंका पहले, दादरी की खुशी दूसरे, जींद की अंकुर यादव व रोहतक की गितिका तीसरे।
- 69 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की मेघा प्रथम, रोहतक की विनती द्वितीय, सिरसा की हिमानी व करनाल की काजल तृतीय।
- 75 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की मुस्कान प्रथम, कैथल की स्नेहा द्वितीय तथा झज्जर की ऋतु व सोनीपत की रितिका तृतीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें