फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में बंदरों का आतंक, लोग परेशान

Sat, 22 Nov 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री में बंदरों का आतंक, लोग परेशान
विज्ञापन
इंद्री। शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या ने नागरिकों की दैनिक दिनचर्या को बाधित कर दिया है। यह शहरवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। बंदर पूरे दिन गलियों में डेरा जमाए बैठे रहते हैं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बंदरों के भय से घरों में ही सीमित रहने को मजबूर हैं। बंदरों का आतंक इस कदर फैल चुका है कि बच्चों का स्कूल जाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई नागरिक बंदरों के हमले से घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों राजीव, राजेश, राहुल, रविंद्र, चिंटू आदि ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को शीघ्र पकड़े जाने की मांग की है ताकि शहर में सामान्य जनजीवन बहाल हो सके। नगर पालिका सचिव धर्मबीर सिंह का कहना है कि बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरु करवा दिया गया है। शीघ्र ही शहरवासियों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें