फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कविता और भाषण में मोनी और किरण प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, तीन जिलों के विद्यार्थियों 11 विधाओं में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंडल स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कविता और भाषण में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की मोनी व किरण प्रथम रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि जैसे जीवित रहने के लिए भोजन और पानी जरूरी है, वैसे ही समाज को जिंदा एवं स्वस्थ रखने के लिए नारी की सुरक्षा और शिक्षा जरूरी है। यदि शिक्षित नहीं होंगे, तो समाज पिछड़ेगा और नारी सुरक्षित नहीं होगी तो तानाबाना कमजोर पड़ेगा।
राजकीय महिला महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में करनाल के अलावा कैथल और पानीपत के कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। 11 विधाओं में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरिंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के माध्यम से हमें अपने अधिकारों के बारे में पता चलता है। साथ ही साथ इससे नारी सशक्तिकरण, जैसी भावना को भी बल मिलता है, नारी शिक्षा, शिक्षा का अधिकार कुछ ऐसे विषय है जिन पर विचार करके समाज को भी जागरूक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में ह्यूमन राइट, फंडामेंटल ड्यूटी, आरआईटी, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, रैगिंग, सीनियर सिटीजन के अधिकार, महिलाओं व बच्चों के अधिकार, ड्रग्स के प्रति जागरूकता जैसे विषय शामिल किए। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. शिवाली और पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. राजेश ने किया।

-
ये रहे परिणाम

- निबंध : अंजलि प्रथम, रितु द्वितीय और अवनीत कौर तृतीय।

- पेंटिग : रवीना प्रथम, मोहित द्वितीय और अंकुश तृतीय।

- पोस्टर मेकिंग : ट्विंकल प्रथम और शीतल द्वितीय।

- स्किट : राजकीय कॉलेज कैथल प्रथम रहा।

- स्लोगन लेखन : आईजी कॉलेज कैथल की कोमल प्रथम, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत मोनी द्वितीय और गवर्नमेंट कॉलेज दादूपुर मुस्कान तृतीय।

- कविता : राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल को मोनी प्रथम, डीबीजी कॉलेज पानीपत की तान्या द्वितीय, पंडित चिरंजीलाल शर्मा कॉलेज करनाल की रेनू बाला तृतीय।

- डिबेट : अंजलि अग्रवाल देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत प्रथम।

- भाषण : किरण राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल प्रथम, आयुष कुमार एसडी पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय और नितिन राजकीय पीजी महाविद्यालय करनाल तृतीय।

- प्रश्नोत्तरी : ज्योति की टीम प्रथम, ललित की टीम द्वितीय और साक्षी की टीम तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें