करनाल। ऑनलाइन टास्क देकर रुपये कमाने का लालच देकर 14.45 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा निवासी नैंसी ने बताया कि 25 अप्रैल को एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसका मोबाइल नंबर जोड़ लिया। उस ग्रुप में छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर रुपये कमाने का लालच दिया। जिसमें होटल रिव्यू जैसे काम दिए गए। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप में उसे जोड़ा। इसके बाद उन्होंने गुगल डाटा टास्क ग्रुप में जोड़ लिया। फिर रुपये लगवाने शुरू कर दिए। उसने अलग-अलग समय में 14 लाख 45 हजार 800 रुपये ऑनलाइन टास्क में लगा दिए लेकिन अब आरोपी रुपये वापस करने से मना कर रहे हैं। संवाद