करनाल। ट्यूशन जाते समय एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर एक युवक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती है तो रास्ते में एक युवक उसके साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करता है। जिससे उसकी बेटी परेशान है। सेक्टर-32 थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद