महाबीर दल अस्पताल की नई कार्यकारिणी। संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाबीर दल अस्पताल की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को संस्था में ही संपन्न हुए। इसमें चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयपाल सिंह ने मोहिंद्र गोयल को प्रधान बनाने की घोषणा की। मोहिंद्र गोयल संस्था के वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्हें वर्ष 2026 -2029 के लिए प्रधान चुना गया। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम सागर गुप्ता, उपप्रधान केवल कृष्ण चावला, महासचिव नीरज कुमार प्रणामी, सचिव माणिक वधवा, महाप्रबंधक ध्रुव गुप्ता को चुना गया। इनके अलावा राज कुमार गोयल को प्रबंधक, रमेश नागपाल को कोषाध्यक्ष, रोहित गुप्ता को आंतरिक लेखा परीक्षक और सुभाष गंभीर स्टोर इंचार्ज नियुक्त किया गया। इस मौके पर संस्था सदस्य सुरिंद्र गुप्ता, राजिंद्र राजपाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, ज्ञान सिंह चावला, अशोक कुमार गुप्ता, अश्विनी माटा, डॉ. नगेश गुप्ता, विकास मदान उपस्थित रहे।