फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज जपती छपरा में होगी मॉक ड्रिल, बाढ़ प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। मानसून सीजन से पहले बाढ़ जैसी आपदाओं के बचाव के लिए 14 मई को सुबह नौ बजे गांव जपती छपरा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक अभ्यास सुनिश्चित करना है। इसमें जलभराव, भवन क्षति, लोगों के फंसने जैसी संभावित परिस्थितियों के साथ राहत शिविर स्थापना, घायलों का उपचार, एम्बुलेंस सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन और संचार व्यवस्था की जांच की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी भूमिका गंभीरता से निभाएं, ताकि वास्तविक आपदा में जानमाल का नुकसान न्यूनतम हो। इस अभ्यास से आपदा प्रबंधन प्रणाली मजबूत होगी, विभिन्न एजेंसियों में तालमेल बढ़ेगा तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें