करनाल। साइकिल सवार युवक से बाइक सवार मोबाइल छीनकर ले गए। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बुढ़ा खेड़ा निवासी मोहित ने बताया कि 21 मार्च को रात के करीब 8.45 बजे वह दुकान बंद कर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था।
कृष्णा डेयरी के समीप पहुंचते ही एक बाइक पर दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस दौरान वह मोबाइल पर बात करता हुआ जा रहा था। संवादी