करनाल। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
शिकायत में सदर बाजार निवासी मोनू ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह भगवाडिया गैस एजेंसी के समीप गया था। वह मोबाइल चला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दूसरे मामले में सोनीपत निवासी मुनेश ने बताया कि वह सोमवार को अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर जम्मू से सोनीपत जा रहा था एक युवक उसे नमस्ते चौक पर मिला। उसने लिफ्ट मांगी तो उसे बैठा लिया। इसके बाद उसने इमरजेंसी कहकर उसका मोबाइल मांगा और गाड़ी रुकवाकर फरार हो गया। संवाद