इंद्री। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का तुरंत और प्रभावी समाधान किया जाए। रसूलपुर गांव से सविता पीएम आवास योजना के तहत मकान बनवाने, गांव चंद्राव से सुशील कुमार तथा गांव बीबीपुर जाटान से शिवकुमार गांव में गली बनवाने व ट्रांसफार्मर लगवाने की समस्या लेकर आए। सुमन लता, मीनाक्षी, रोशनी, सुनीता मनरेगा में काम दिलवाने की गुहार लगाई। कांबोज सभा के पदाधिकारियों ने विधायक रामकुमार कश्यप को 28 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। संवाद