करनाल। केंद्र सरकार की ओर से लागू जीएसटी सुधारों को लागू किए जाने के बाद सोमवर को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और करनाल विधायक जगमोहन आनंद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर कर्ण गेट मार्केट में पहुंच कर सभी दुकानदारों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि जीएसटी स्लैब में भारी कटौती कर मोदी ने देश की जनता को एक लाख करोड़ का दीपावली का उपहार देने का कार्य किया है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सरकार ने हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया है। जिससे अब गरीब और मध्यम वर्ग भी आसानी से स्वास्थ्य बीमा ले सकेगा। ब्यूरो