तरावड़ी। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को खत्री समाज की आम बैठक संपन्न हुई। उद्देश्य समाज को एकजुट कर मजबूत करना और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना रहा। केके गाबा ने बताया कि समाज ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर संगठन को सशक्त करने के मिशन से बुलाई गई है। रिंकू खुराना ने एक छोटे से संदेश पर बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के सदस्यों से एकजुटता और सहयोग का आह्वान किया गया। राजीव नारंग, सतीश कालड़ा, मदन सचदेवा, पवन कामरा, लक्की सेठी, बलदेव गिरधर, विजय गुलाटी और मोनू आदि मौजूद रहे। संवाद