फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कई दिनों से घर से लापता युवक का शव नीलोखेड़ी से पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि मृतक की दुर्घटना में मौत हुई है जबकि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जाए। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिपली निवासी अजित बसताड़ा टोल पर कार्य करता था। पिछले शनिवार से वह लापता था। उसे नमस्ते चौक पर रात को बस में बैठाया गया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल की लोकेशन भी नीलोखेड़ी की आ रही थी। परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर जो चोट के निशान हैं वह हादसे के नहीं लग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें