फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदमाशों ने चार दिन रेकी के बाद की थी एएसआई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट ने छह दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

करनाल। स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव की हत्या करने के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को एसटीएफ ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक सहित अन्य जानकारियां एसटीएफ को जुटानी है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का एसटीएफ ने खुलासा नहीं किया है। फिलहाल संपत्ति को लेकर हत्या कराने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एएसआई की हत्या से पूर्व बदमाशों ने चार दिन तक रेकी की थी।
शनिवार दोपहर को इस मामले में एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी मोहित, खितेंद्र कुमार व तुषार सूर्यवंशी निवासी अलीगढ़ 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश थे। इन आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, चार गोलियां व एक टाटा टैगोर गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ के निरीक्षक दीपेंद्र राणा ने बताया कि एएसआई संजीव की हत्या कराने के लिए उसके जीजा राजेश ने आरोपी खितेंद्र से संपर्क किया था, जिसे अपने साले एएसआई संजीव को मारने की सुपारी दी थी। आरोपी खितेंद्र कथित रूप से हिंदू धर्म रक्षादल से जुड़ा हुआ है और उसका अध्यक्ष है। आरोपी मोहित व तुषार भी उसके पदाधिकारी हैं। राजेश से बात होने पर खितेंद्र ने ही मोहित व तुषार को संजीव की हत्या के लिए भेजा था। उन्हें मोबाइल पर ही एएसआई की फोटो व लोकेशन शेयर की गई थी। वह 29 जून को ही करनाल आ गए थे और उन्होंने एएसआई की रेकी करनी शुरू कर दी थी।
वह सुबह से लेकर रात भर कहां जाता है और किस समय अकेला होता है। जब आरोपियों को पता चला कि एएसआई शाम को सैर करता है तो उन्होंने दो जुलाई की रात करीब 8 बजे एएसआई की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं गोली लगे आरोपी मोहित की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन


कनाडा में पीआर है आरोपी जीजा
एसटीएफ के अनुसार एएसआई का जीजा राजेश कनाडा में लंबे समय से रहता है और वह वहां पीआर है। उसने अपने साले की हत्या क्यों कराई इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। आरोपी खितेंद्र को राजेश ने एएसआई संजीव के बारे में कुछ और बताया था और उसकी हत्या कराई है। आरोपी खितेंद्र के पास 1.95 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। सूत्रों का कहना कि करीब चार लाख रुपये हत्या की सुपारी दी गई थी। मोबाइल से ही राजेश ने आरोपी खितेंद्र से संपर्क किया था। राजेश कैथल के गांव कुची का रहने वाला है। वह एएसआई का छोटा जीजा है। आरोपी जीजा को पकड़ने के लिए एसटीएफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराएगी। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें