फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीपीपी में नाबालिगों को दिखाया कमाने वाला

Fri, 01 Mar 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विशु शर्मा
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार जिस परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को लागू करके देशभर में वाहवाही लूट रही है, वहीं पीपीपी अभी लोगों के जी का जंजाल बना है। किसी के पीपीपी में उसकी सालाना आय अधिक लिख दी गई, कहीं नाबालिग की आय भी दर्शा दी गई है। किसी का फोन नंबर तो किसी की आईडी का नंबर ही गलत लिख दिया गया है। आय अधिक दिखाने से कई के राशन कार्ड कट गए, जिससे उसे राशन मिलना बंद हो गया है। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए लोग सरकारी कार्यालय के महीनों से चक्कर लगा रहे हैं।

परिवार पहचान पत्र वह आईडी है, जिसमें पूरे परिवार की जानकारी होती है। इसका आवेदन अटल सेवा केंद्र में जाकर किया जा सकता है लेकिन अब लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे है। उसके बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है। लोगों का कहना है कि जब वह अटल सेवा केंद्र में परिवार पहचान पत्र के लिए सही दस्तावेज देते हैं, लेकिन फिर भी पहचान पत्र में गलतियां हो जाती है
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त अखिल पिलानी का कहना है कि जिन लोगों की आईडी में गड़बड़ी हुई हैं वह लोग लघु सचिवालय में आकर उसे ठीक करवा सकते हैं। सबसे पहले उन्हें ऑनलाइन आवेदन देना होगा यदि उनकी आय ज्यादा है तो आवेदन के बाद आपकी भौतिक जांच होगी और जिन लोगों के राशन कार्ड कटे हैं तो उसकी उसकी भी भौतिक जांच होगी। जिन लोगों को राशन मिलता था, जांच के बाद यदि वह पात्र हैं तो उन लोगों को राशन दोबारा मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों कि आईडी में अकाउंट नंबर गलत चढ गया है, वह भी आवेदन कर सकते हैं, जिसकी जांच चंडीगढ़ में होने के बाद ठीक हो जाएगा और जो लोग आईटीआर भरते हैं और उनकी आय पांच लाख है फिर भी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। उनका राशन कार्ड भी काटे जाएंगे। संवाद

आवेदन किया, नहीं हुई सुनवाई
कालवन निवासी नीलम ने बताया कि उनके पहचान पत्र में सालाना आय ज्यादा दिखा रखी है और इसे ठीक कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। अटल सेवा केंद्र की वजह से उनकी आय ज्यादा दिखा रखी है। जिसको लेकर आवेदन दिया था लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

कमाने वाला कोई नहीं, राशन कार्ड कट गया
गांधी नगर निवासी सोनिया ने बताया कि उन्होंने अपने घर बनवाने के लिए लोन लिया था जिस वजह से उनका राशन कार्ड कट गया। जब वो इसे ठीक करवाने आए तो उनको बोल दिया गया कि आप जाकर पहले इसे ऑनलाइन करवाएं, उसके बाद यह ठीक होगा। घर में सिर्फ एक ही व्यक्ति कमाने वाला है।
विज्ञापन


तीन महीने से चक्कर लगाने को विवश
बस्तली गांव निवासी रघुबीर ने बताया कि वहां तीन महीने से चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उनको दूसरी जगह भेज दिया जाता है जिसे उनका काफी नुकसान होता है। वह मजदूरी करते हैं। लगातार चक्कर लगाने की वजह से काम पर नहीं जा पा रहे। उनकी आईडी में आय ज्यादा दिखा रखी है, जिस वजह से उनका राशन कार्ड कट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें