करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लापता हो गई। वह अपनी दोस्त के जन्मदिन पर गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लापता नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी करनाल में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। 27 जनवरी को उसकी बेटी ने फोन कर कहा था कि वह अपनी दोस्त पूजा के जन्मदिन पर जा रही है। तभी से उसकी बेटी लापता है उसका मोबाइल नंबर बंद है लेकिन वह इस्टाग्राम आईडी चला रही है। संवाद