करनाल। सेक्टर-32, 33 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने तीन युवक व एक महिला पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी बेटी 14 साल की है जो कि 9वीं कक्षा में पढ़ती है। छह अप्रैल को उसकी बेटी दुकान से कुछ सामान लेने घर से निकली थी। जो कि शाम तक वापस नहीं आई। उसने बेटी की तलाश की तो पता चला कि तीन युवक उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद