कुंजपुरा। नलीपार गांव में 17 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने बीते साल 10वीं कक्षा पास की थी। बताया जाता है कि किसी वजह से युवक को परिजनों ने डांट दिया था। जिसके चलते उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। संवाद