फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पंगाला गांव निवासी सोहन सिंह ने बताया कि आरोपी रोहन शर्मा निवासी पंजाब से उसकी फेसबुक पर जान पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया था। आरोपी ने कहा था कि वह 38 लाख रुपये में अमेरिका भेजता है। पहले 20 लाख रुपये और 18 लाख अमेरिका जाने के बाद देना होगा।
विज्ञापन

वह उसकी बातों में आया गया। उसने अपने रिश्तेदारों व लोन पर रुपये लेकर 12 लाख रुपये आरोपी को दिए। आरोपी ने आठ नवंबर 2022 को उसे दुबई भेज दिया। इसके बाद भारत वापस बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि जल्द अमेरिका का वीजा लग जाएगा लेकिन वीजा नहीं लगा। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो कुछ वापस दे दिए बाकी रुपये लौटाने से मना कर दिया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें