धान खरीद को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के साथ बैठक करते राईस मिल एसोसिएशन
करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने धान खरीद को लेकर उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के साथ राइस मिलरों से बैठक की और व्यवस्था का जायजा लिया। राईस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। मिलरों ने कहा कि 2.50 लाख एमटी धान का चावल देना अभी बकाया है। लेकिन केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार के पास इसकी अनुमति नहीं आई। ऐसे में गत सीजन का चावल उनके पास फंसा है। विस अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि धान खरीद सुचारू रूप से जारी रखें।