फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्लाईवुड फैक्टरी का प्रवासी मजदूर लापता

Thu, 16 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव खजूरी में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री से 32 वर्षीय प्रवासी मजदूर पिछले करीब सात दिनों से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने प्लाईवुड फैक्टरी के ठेकेदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। फैक्टरी के ठेकेदार पश्चिम बंगाल के उतरदीनाजपुर निवासी मोहम्मद हसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव का जाहिरूल इस्लाम उसके पास पिछले चार वर्षो से प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहा है। जो नो अप्रैल की दोपहर को करीब 12 बजे दवा लेने गांव करहेड़ा गया था। वह अब तक वापस नहीं आया। उन्होंने मजदूर की आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें