करनाल। मिड डे मील वर्कर यूनियन की ओर से 12 महीने मानदेय देने, वर्करों की पक्का करने व अन्य मांगों को लेकर 12 जनवरी को निदेशक शिक्षा विभाग के पंचकूला स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिले में इस प्रदर्शन की तैयारी को लेकर जिला प्रधान शिमला देवी की अध्यक्षता में रविवार को कर्ण पार्क में बैठक की गई। संचालन जिला सचिव संतोष ने किया। जिला प्रधान, शिमला, जिला कैशियर ओपी माटा, जिला सचिव संतोष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों से मिड डे मील का एक भी पैसा नहीं बढ़ाया है। जो मानदेय सरकार से मिलता है, वह भी कई-कई महीने तक नहीं मिलता। राज्य स्तरीय प्रदर्शन में जिले से सैकड़ों वर्कर शामिल होंगी। चिराग योजना के नाम पर सरकारी स्कूलों को ताला लगाने की तैयारी है, इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश माटा, मुन्नी, कमलेश, अनीता, अंजू, मीना, कविता, मुर्ती, शिमला आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो