मांगों को लेकर प्रदर्शन करती मिड डे मील की महिलाएं। संगठन
करनाल। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार को फव्वारा पार्क में बैठक की गई। इसमें 12 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उप अधीक्षक रमेश कांबोज को हड़ताल को नोटिस सौंपा गया। जिला प्रधान शिमला ने कहा कि यूनियन की ओर से न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये देने, पूरे 12 महीने का वेतन देने और रिटायरमेंट पर सभी लाभ देने की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा ने कहा कि लंबे समय से मिड डे मील वर्कर्स की अनदेखी की जा रही है। कई महीने से वर्कर्स का मानदेय नहीं दिया गया। इस मौके पर नीलम, वीना, बिजनेश राणा, जगपाल राणा, मनोज कुमार, सीमा, अनीता आदि मौजूद रहीं। संवाद