फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 19 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
असंध। हरियाणा स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड-4 में शिमला बस्ती में स्थित गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली को शिमला बस्ती से रवाना किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने रैली के जरिये वार्डवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के बारे में स्लोगन तख्तियां लेकर के लोगों को जागरूक किया। प्लास्टिक को ना कहे, कपड़े के बैग को हा कहे। हम सब ने ठाना है असंध शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है जैसे नारे लगाए। प्रिंसिपल पवन कुमार, प्रियंका, मोनिका, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें