शहर स्थित देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में नशा मुक्ति के उपलक्ष्य में एनएसएस विभाग की ओर से नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को नशे की बुराइयों से दूर रखने का संदेश देना रहा। स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति पर प्रभावशाली नारों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को, समाज को कमजोर करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए।