फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
मेधावी विद्या​र्थियों को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाजपुर कलां में विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को बेहतर परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्यातिथि बीईओ कृष्णा खत्री रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से छात्रों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता बालियान ने भी सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 80 प्र‎तिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय परिसर में उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें