फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। उपमंडल के गांव सैय्यद छपरा में मदरसा हैदरया की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिसमें अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को कमेटी ने इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अली वारिस ने क़ुरान पढ़कर की। मदरसा बिन्तुल हुदा के सचिव मौलाना अकील रज़ा ने बताया कि संस्था तनज़ीमुल मकातिब लखनऊ की तरफ से आए प्रशिक्षक मौलाना नजऱ अब्बास की ओर से बच्चों की सालाना परीक्षा ली गई। जिसमें नर्सरी में अलीना जैनब ने 95 प्रतिशत अंक, प्रथम कक्षा के छात्र मोहम्मद तक़ी ने 83 प्रतिशत, दूसरी कक्षा की छात्रा आलिया ज़ेनब ने 96 प्रतिशत, तीसरी कक्षा का छात्र रहनूमा बतुल ने 87 प्रतिशत, चौथी कक्षा की छात्रा हदीक़ा बतुल ने 84 प्रतिशत, पांचवी कक्षा की छात्रा नाजऱा बतुल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मदरसे के चेयरमैन अज़ादार हुसैन ने बताया कि मदरसे के 46 बच्चों ने सालाना परीक्षा दी, जिसमें सब बच्चे पास हुए हैं। इस मौके पर अज़ादार हुसैन, अली अब्बास प्रधान, अली रहमान, डाॅ. नईम अब्बास, तत्हीर अब्बास, कलबे हैदर आदि मौजूद रहे। अंत में मुल्क की तरक्की और इत्तेहाद से रहने की दुआ की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें