फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Thu, 13 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एसएमओ यानी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती रोकने और संशोधित वेतनमान लागू न होने के विरोध में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। हरियाणा मेडिकल सर्विसीज एसोसिएशन प्रधान डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि आज जिले के पांच अधिकारी पंचकूला स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर भी इन्ही मांगों के लिए धरना देंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एसएमओ की भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है और अब सीधी भर्ती के निर्णय और संशोधित वेतनमान लागू न होने से वरिष्ठ अधिकारियों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कोई कदम नहीं उठाया, तो 16 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें