फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण स्पर्धा में मेघा, अमृता और वंशप्रीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
Megha, Amrita and Vanshpreet won the speech competition
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला शहर। देश के लिए शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों की याद में शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये स्पर्धा दो वर्गों में आयोजित की गई थी। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में नौवीं व दसवीं और द्वितीय वर्ग में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में मेघा ने प्रथम पुरस्कार व अमृता ने द्वितीय व वंशप्रीत ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने कहा कि आज की इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम उन शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्वांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने समाज व देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देश भक्ति की भावना जगाना हैं। पेंटिंग कैटेगरी में रुद्राक्ष गुप्ता व हिया ने द्वितीय व गरिमा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पेंटिंग कैटेगरी में अंशिका ने पहला, परमीत ने द्वितीय व उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें