इंद्री। शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटक माजरी में वीरवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की मीनाक्षी, चक्षु और लवीना ने प्रथम स्थान और सातवीं कक्षा की मिहिका, हर्षिता और तृषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के श्रवण प्रथम, विनय द्वितीय और समर्पित व कमल तृतीय रहे। प्राचार्या ज्योति खरबंदा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भविष्य में नशा न करने की शपथ ग्रहण की। संवाद