फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौकायन ट्रायल में मीनाक्षी और अमन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भाखड़ा नहर पर शुक्रवार को नौकायन की क्याकिंग व क्नोइंग के ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में सात से 19 आयुवर्ग के कुल 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें रोहतक से चार, पानीपत से दो व करनाल के 44 खिलाड़ी शामिल रहे। ट्रायल के दौरान लड़कियों के मुकाबले में मिनाक्षी व लड़कों के मुकाबले में अमन प्रथम रहा।
विज्ञापन


ट्रायल गुरू गोरखनाथ वॉटर स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट नर्सरी की ओर से सुबह आठ से 10 बजे तक आयोजित करवाए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने ट्रायल से पहले शरीर को वार्म अप किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि ट्रायल में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




बॉक्स

ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ियों का ब्योरा

लड़कियों में

- प्रीतिपाल खेलों इंडिया पदक विजेता दूसरे स्थान पर रही।

- काफी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल तीसरे स्थान पर रही।

- मधु ने भी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर तीसरा स्थान पाया।

लड़कों में

- धीरज राष्ट्रीय पदक विजेता दूसरे स्थान पर रहे।

- युवराज राष्ट्रीय पदक विजेता तीसरे स्थान पर रहे।

- इसके अलावा विशाल, जागृत, प्रियांशु ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें