फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विवाहिता ने लोहे की ग्रिल से लगाया फंदा, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित आशा सिंह गार्डन में 30 वर्षीय विवाहिता रितु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में लोहे की ग्रिल में फंदे से लटका हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग शव उतारने के बाद सिटी नागरिक अस्पताल में गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में ही मायके पक्ष ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए। पंजोखरा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजोखरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, अस्पताल में आए मृतक रितु के भाई बोह गांव निवासी करण ने बताया कि उसकी बहन रितु की साल 2012 में गौरव के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हैं। एक आठ वर्षीय किंजल व पांच वर्षीय प्रियांशी। गौरव शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी। आरोपी पंचायत में माफी मांग लेते थे, फिर प्रताड़ित करने लगते थे। करीब एक सप्ताह पहले भी जीजा ने उसकी बहन रितु के साथ मारपीट की थी। सुबह सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें