फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनीता देवी निवासी गांव काबड़ी, पानीपत ने बताया कि उसने अपनी बेटी ममता की शादी करीब 12 साल पहले रामलाल निवासी मदनपुर गामड़ी करनाल के साथ की थी। ममता के दो लड़के व एक लड़की है। ममता को शादी के शुरूआत से ही उसका पति रामलाल, सुसर अजमेर व उसकी सास निर्मला देवी तंग करती थी। यह बात बेटी ने मुझे बताई तो उसके ससुराल जाकर पंचायती तौर पर समझाया लेकिन तब उन्होंने राजीनामा कर लिया। लेकिन फिर भी वे ममता को तंग करते रहे। प्रताड़ित होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें