फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ट्रेन के आगे आकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल रोड रेलवे ओवरब्रिज के समीप बृहस्पतिवार को खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन के आगे आकर इंद्री खंड के इस्लामनगर गांव की महिला सोनिया ने आत्महत्या कर ली। जीआरपी को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी उसकी स्कूटी से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मृतक महिला के देवर, देवरानी व दो ननदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मोर्चरी हाउस के बाहर पहुंचे मृतक महिला के भाई पिंगली गांव निवासी रजत ने कहा कि उसकी बहन सोनिया की शादी 2014 में इस्लामनगर निवासी अंकुश के साथ हुई थी। सोनिया की चार बेटियां हुई जिनमें से तीन जीवित नहीं रहीं। उनका आरोप है कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुछ समय पहले ही वे बहन को उसकी ससुराल छोड़कर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें फोन पर बताया गया कि सोनिया के साथ दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें