फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक माह बाद थी शादी, नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के तेलीपुरा गांव का रहने वाला था मृतक धर्मेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में दादूपुर हेड के समीप एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान यमुनानगर के गांव तेलीपुरा निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के हाथ पर रखी बंधी थी। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतक यमुनानगर के गांव तेली पुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

परिजनों से जब इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उसकी बाइक नहर में मिली थी। तभी से वह उसे नहर में तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि मृतक का रिश्ता तय किया था। एक महीने के बाद उसकी शादी भी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। शव को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें