फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ताइक्वांडो में मर्णिकर्णिका और अदिति ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर आयोजित हुई चैंपियनशिप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से दून सिग्नेचर स्कूल में आयोजित हरियाणा सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रविवार को करनाल की मणिकर्णिका रावत व अदिति मलिक ने स्वर्ण और हरमीत ने रजत पदक हासिल किया है।
ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विनोद सैनी ने बताया कि चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों से टीमों ने सहभागिता की थी। शिक्षा विभाग से एईओ संगीता ने उद्घाटन किया था। रविवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि गौरव ने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्यों को दृढ़ता और संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से लगभग 100 सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें करनाल की मणिकर्णिका रावत ने स्वर्ण, अदिति मालिक ने स्वर्ण और हरमीत ने रजत पदक हासिल किया और अब सभी आसाम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर राजपाल सिंह, रविंदर सैनी, हरजिंदर सिंह, डॉ.अशोक व कोच मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें