फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मनोहर के पास नहीं आभूषण, हथियार और गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच साल में 5.94 लाख आय बढ़ी, 40 लाख का पुश्तैनी घर और जमीन, 2.14 करोड़ की चल संपत्ति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल के पास न तो कोई गहना है न गाड़ी व हथियार। उन्होंने कहीं निवेश किया है न कोई कर्ज लिया हुआ है। संपत्ति के नाम पर उनके पास केवल 40 लाख रुपये का पुश्तैनी घर और जमीन है।
विज्ञापन

करीब 2.14 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें से भी महज 50 हजार 50 रुपये ही उनके पास नकदी है। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी वार्षिक आय में करीब 5.94 लाख रुपये की बढ़ोतरी जरूर हुई है। 2018-19 में उनकी आय 28 लाख 95 हजार 972 रुपये थी, जोकि 2023-24 में बढ़कर 34 लाख 90 हजार 820 रुपये हो गई है। 70 वर्षीय मनोहर लाल ने 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन




कुल संपत्ति - 2.5 करोड़ के करीब

नकद - 50 हजार 50 रुपये

आभूषण - नहीं

हथियार - नहीं

निवेश - नहीं

वाहन - नहीं

चल संपत्ति - दो करोड़ 14 लाख 42 हजार 913 रुपये की।

अचल संपत्ति - 12 कनाल कृषि भूमि और 1350 वर्ग फुट का बनियानी में घर सहित कुल 40 लाख की संपत्ति है।

दर्ज आपराधिक मामले - कोई नहीं।

कर्ज - नहीं

शिक्षा - दिल्ली विश्वविद्यालय से 1975 में स्नातक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें