करनाल। मानव सेवा संघ ने रविवार को जरूरतमंद परिवारों की तीन कन्याओं का विवाह करवाया। संघ संचालक स्वामी प्रेममूर्ती ने बताया कि सोनाक्षी का विवाह सूरज कुमार, तन्नू का विवाह गुरमीत और मनीषा का विवाह विक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रधान प्रवीण लाठर रहे। उन्होंने कहा कि समाज की सभी संस्थाओं और समर्थ व्यक्तियों को यथासंभव इस प्रकार के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। स्वामी प्रेममूर्ती ने कहा कि मानव सेवा संघ लंबे अर्से से नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर कार्य करता आ रहा है। डाॅ. भगत राम खंडवाल एडवोकेट, दुलीचंद शर्मा, महेंद्र नरवाल, देवेन्द्र वालिया, डाॅ. सतपाल व सुमेर चंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो