करनाल। लिफ्ट लेकर स्कूटर के पीछे बैठे व्यक्ति ने चालक की जेब से 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चालक ने शोर मचाया तो आरोपी एक्टिवा से उतरकर भाग गया। थाना शहर की सदर बाजार चौकी पुलिस ने आरोपी जनकपुरी निवासी जितेंद्र खन्ना उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से 14,700 रुपये बरामद किए हैं। जांच अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार, हांसी रोड निवासी खेल कुमार ने 24 नवंबर को वारदात के संबंध में शिकायत दी थी। थाना शहर करनाल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो