फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आत्महत्या के लिए छात्रा को उकसाने वाला काबू, वीडियो कॉल पर शादी की हुई थी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। एक शिक्षण संस्थान की छात्रा आरजू द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान यमुनानगर के मैहलावाली गांव निवासी हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक साल से रिलेशन में था और दोनों शादी करना चाहते थे। आखिर बार वीडियो कॉल पर भी शादी को लेकर बात हुई थी। आरजू जल्द शादी की बात बोल रही थी और उसने थोड़ा समय मांगा था। कुछ देर बाद ही उसने फंदा लगा दिया। बता दें कि 16 सितंबर की रात को हिमाचल के किन्नौर के यांगपा गांव निवासी आरजू का शव एक निजी पीजी के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि आरजू की शनिवार की रात 11 बजे हैप्पी नाम के लड़के से बात की थी। पुलिस ने मृतक 23 वर्षीय आरजू की माता सरिता देवी के बयान पर हैप्पी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें