करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के पश्चिम की ओर गेट के समीप सोमवार सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के सेक्टर 21 रोहिणी के मकान नंबर 49/5 निवासी विक्रम मरवाह के रूप में हुई। शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखा गया है। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो वे करनाल पहुंच गए और पहचान की। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। संवाद