फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। गांव हसनपुर फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बसताड़ा निवासी अमित के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बुधवार शाम सात बजे वह घर से बिना बताए निकला था। रात 12 बजे जीआरपी पुलिस ने अमित के परिजनों को फोन कर गांव हसनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव होने की सूचना दी। अमित के परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे पुलिस से अमित की मौत की सूचना दी थी। अमित काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। अमित का एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। अमित अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें