फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। करनाल-कैथल रोड पर राइस मिल के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई सूरजभान ने बताया कि उसका भाई 50 वर्षीय जयभगवान अपनी बाइक पर निसिंग से घर का सामान लेकर वापस औंगद गांव की तरफ जा रहा था। करनाल-कैथल मार्ग पर राइस मिल के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट आ गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जगदीश पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यवस्था में जय भगवान को निसिंग सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें