फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, शादी से लौट रहा था, गांव बालू के पास हुआ हादसा

Fri, 09 Dec 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

सुधीर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे है। एक बेटी और दो बेटे जो अभी बहुत छोटे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
करनाल हादसे में युवक की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में शादी समारोह से घर लौट रहे एक बाइक सवार की एक अन्य बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव बालू निवासी 26 वर्षीय सुधीर की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रंबा निवासी 26 वर्षीय सुधीर गांव सग्गा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर लौट रहा था तो गांव बालू के पास एक अन्य बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जानकारी के अनुसार सुधीर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे है। एक बेटी और दो बेटे जो अभी बहुत छोटे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

 
गांव बालू के पास एक बुलेट बाइक की टक्कर लगने से सुधीर नाम के युवक की मौत हो गई। शिकायत दर्ज कर बुलेट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -  प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी, सदर 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें