फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक साइकिल सवार को घसीटता ले गया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित नगला चौक के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। वहीं ट्रक के चालक और परिचालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना दर्दनाक था कि साइकिल सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिछले टायर में फंसा व्यक्ति को काफी दूरी तक ट्रक घसीटता ले गया। जांच अधिकारी शाम लाल ने बताया कि मंगलौरा निवासी 45 वर्षीय ब्रिजपाल की हादसे में मौत हुई है। ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी। ट्रक के चालक और परिचालक को हिरासत में और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई के अनुसार नगला चौक स्थित एक फैक्टरी में ब्रिजपाल काम करता था। साइकिल पर सवार होकर वह अपनी फैक्टरी से हिसाब करने के बाद घर जा रहा था। ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और पिछले टायरों की चपेट में आ गया था। ट्रक करनाल से यूपी की तरफ जा रहा था। करनाल मेरठ रोड को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इस रोड पर भारी वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं, वहीं रोड की कम चौड़ाई के कारण रोजाना कई हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें