यूपी के गाजियाबाद में एक सड़क हादसे में नीलोखेड़ी निवासी 42 वर्षीय भुपेंद्र की मौत हो गई है। करनाल के मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के एसआई रमेश ने बताया कि नीलोखेड़ी निवासी भुपेंद्र ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बनारस जा रहा था तो गाजियाबाद के समीप पहुंचते ही दूसरे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए तो परिजन उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है। -संवाद