फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं से आगे निकले पुरुष मतदाता, बढ़ा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच साल में जिले में बढ़े 88 हजार मतदाता, इनमें 60 फीसदी युवा जबकि 29 हजार की हो चुकी मौत्
विज्ञापन


- 12 लाख के नजदीक पहुंची पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या, सर्वाधिक करनाल विधानसभा में, नई वोट बनाने में घरौंडा नंबर-1

गगन तलवार

करनाल। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नई सरकार चुनने में जिले में पुरुष मतदाताओं का वर्चस्व रहेगा। इस बार महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 51 हजार से अधिक हो गई है जबकि पहले यह आंकड़ा लगभग बराबर ही था। यह अंतर नई वोट बनने के बाद आया है।

27 अक्तूबर 2023 से नई वोट बनाने का अभियान जारी है। इस तीन माह में करीब 32 हजार नई वोट बनी हैं। वहीं पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में करीब 88 हजार मतदाता बढ़े हैं। इनमें 60 फीसदी से ज्यादा युवा हैं। करीब 29 हजार मतदाताओं के निधन के चलते अभियान के दौरान उनकी वोट कटी हैं।
विज्ञापन

करनाल जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, इनमें सबसे ज्यादा 2.56 लाख मतदाता करनाल विधानसभा में हैं, जबकि नई वोट बनाने के मामले में घरौंडा विधानसभा जिले में नंबर-1 पर है। यहां 20201 नई वोट बनी है। जिले में मतदाताओं का आंकड़ा 12 लाख के नजदीक पहुंच चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019 चुनाव के दौरान 1094793 मतदाता थे, जोकि अब बढ़कर 1182712 हो गए हैं। इनमें 616994 पुरुष और 565718 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


किस खंड में कितने मतदाता बढ़े

खंड
2019
2024
बढ़े

नीलोखेड़ी
214843
232263
17420

इंद्री
197245
216243
18998

करनाल
239477
256267
16790

घरौंडा
217199
237400
20201

असंध
226029
240539
14510

कुल
1094793
1182712
87919



महिलाओं से 51276 पुरुष मतदाता ज्यादा

लिंग नीलोखेड़ी
इंद्री
करनाल घरौंडा असंध
कुल

पुरुष
120807
112602
132430
125028
126127
616994

महिला
111456
103641
123837
112372
114412
565718



मौत होने पर इतनी वोट कटी

खंड
वोट

नीलोखेड़ी
7341

इंद्री
4302

करनाल
2145

घरौंडा
6695

असंध
8807

कुल
29290



सर्वे करने में प्रदेश में द्वितीय रहा करनाल

इस बार निर्वाचन आयोग की टीम ने घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान की। अभियान में तीन माह में करीब 32 हजार नई वोट बनी हैं। जबकि 29290 वोट कटी हैं। इस अभियान के दौरान सर्वे करने में करनाल जिला प्रदेश में द्वितीय है। इसके लिए विशेष रूप से 25 जनवरी को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में खिताब भी मिलेगा। करनाल में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लघु सचिवालय में कार्यक्रम होगा।
- जयकिशन, निर्वाचन तहसीलदार, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें